हरदा – पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर भेजा जेल।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
रहटगांव थाना अंतर्गत एक पांच वर्षीय मासूम के साथ से दुष्कर्म करने वाले फरार दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रहटगांव थाना क्षेत्र मे एक पांच वर्षीय मासूम को बहला फुसलाकर ले जाकर नानकराम कोरकू और भीमसिहं उर्फ धम्मू कोरकू ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपियों पर भादंवि की धारा 363, 376, पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी नानकराम को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी भीमसिंह फरार हो गया था। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन नर्मदापुरम की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी भीमसिंह की तलाश व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीम ने आरोपी भीमसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।