कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन द्वारा मंगलवार को बाविसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य गीता पांडे, समाजसेवी योगमाया शर्मा, पार्षद अंजना पाराशर, वरिष्ठ शिक्षिका मीना ओझा, मेघा गोरखे, बिंदु पांडे, इंदिरा जोशी, गिरिजा जोशी मंचासीन रहीं। कार्यक्रम में लकी ड्रा, गेम्स एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति हुई। इस दौरान रचना पांडे एवं साथियों द्वारा सामूहिक नृत्य को सराहना। लकी ड्रा वरिष्ठ सदस्य पुष्पा शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन विनीता राजोरिया द्वारा किया गया। आभार संगठन की सचिव अदिति गुरु ने व्यक्त किया। इस दौरान ज्योति स्वामी, कल्पना काशिव, केतकी चौबे, कीर्ति तिवारी, वंदना शर्मा, लक्ष्मी शुक्ला, ज्योति शुक्ला, मेघा पारे, सविता पचौरी, नेहा दीक्षित, रितिका मार्कण्डेय, साधना व्यास, कीर्ति तिवारी, शशि शर्मा, रेखा शर्मा, ममता पुरोहित सहित महिलाएं उपस्थित थी।
समूह गेम्स में महिलाओं ने की भागीदारी..
महिला संगठन अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समूह गेम्स रखेगए। इस दौरान म्यूजिक के साथ एक मिनिट गेम, परम्पराओं पर आधारित गेम, समूह प्रश्नोत्तरी रखी गई। प्रभारी अश्लेषा शुक्ला मंजू पांडे ने बताया कि इस दौरान दर्शना पांडे, वर्षा शुक्ला, राखी वशिष्ठ, सुमन राजवैद्य, शोभा शर्मा, बबीता पांडे विजयी रही।