मध्यप्रदेशराजनीतिसम्मानहरदा
हरदा – भाजपा मण्डल करताना ने पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई 67वीं पुण्यतिथि।
कपिल शर्मा, 9753508589
राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा मण्डल करताना के कार्यकर्त्ता द्वारा पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी वक्ताओ द्वारा भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील डूडी, रामविलास चाचरे, सुनील दुबे, मंगल सिंह पवार, गजेन्द्र मौर्य, छोटू पटेल, मनोज पटेल, गजेन्द्र जादौन, अनिल पटेल, गणेश विश्वकर्मा, सूरज ढाका, घनश्याम धनगर, खुमान राजपूत, मुकेश राठौर सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
