क्राइममध्यप्रदेशसमस्याहरदाहादसा

हरदा – दो बाइको कि आमने सामने भिड़ंत मे चार लोग घायल, अस्पताल मे भर्ती।

Harda Express

मो. असफाक रीगल, हरदा संवाददाता…
हरदा जिले के हंडिया थाना अंतर्गत मांगरुल रोड पर शिव बाबा आश्रम के पास दो बाइको कि आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमे चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही हंडिया थाना प्रभारी आर पी कवरेती दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायलों को हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। पुलिस ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोला निवासी संतोष ठाकुर अपनी पत्नी सोनू बाई के साथ रविवार शाम सात बजे अपने घर जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिसमे दूसरी बाइक सवार सोनू देवड़ा और सूरज भी घायल हो गए। टक्कर से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना ने सोनू देवड़ा कि हालत गंभीर बताइये जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने मे हंडिया थाने मे पदस्थ आरक्षक गोपाल यादव व विनोद दवे तथा प्रधान रक्षक भीम सिंह कि महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Add.


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button