मध्यप्रदेशसम्मानसामाजिकहरदा

हरदा – मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा हरदा व अखिल मारवाड़ी महिला सम्मलेन ने संयुक्त रूप से महिलाओ का किया सम्मान।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

मो. असफाक रीगल, हरदा संवाददाता…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा हरदा एवं अखिल मारवाड़ी महिला सम्मलेन से संयुक्त रूप से स्थानीय होटल बागबान मे विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का स्वागत सम्मान किया गया। महिला महासभा की जिला अध्यक्षा सुनीला गोयल ने बताया की 8 मार्च को यह उत्सव बागवान होटल में मनाया गया अपने अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने वाली सभी समाज की अध्यक्ष महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान वैश्य समाज से उषा गोयल, अग्रवाल महिला मंडल से अखिल भारती मारवाडी महिला मंडल से उमा माहेश्वरी, महिला मंडल से रागनी जैन, महिला मंडल से साधना एंव महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता का सम्मान किया गया। साथ ही महिला थाने मे पदस्थ एस आई अनीता शर्मा का भी सम्मान किया गया। प्रांतीय पदाधिकारी माया सिंहल एवं किरण गर्ग ने महिलाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी साथ ही स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन का आधार है इस बात को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए निशुल्क कैंसर परामर्श शिविर रखा। जिसमें इंदौर से आए डॉक्टर संजोग जायसवाल एवं उनकी टीम ने उपस्थित लोगो की निः शुल्क जाँच की। केंसर जैसे घातक रोग से बचाव एंव रोकथाम के लिये जानकारी दी। इस दौरान करीब 100 लोगों ने स्वास्थ शिविर का लाभ लिया। सुमन राठी एवं मोनिका अग्रवाल ने मंच संचालन किया। अखिल मारवाड़ी अध्यक्ष प्रेरणा अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। सपना, शिल्पा, दीपा, शैला, प्रीति, सोनाली, सुनीता ने सभी कार्यों को व्यवस्थित सम्भाल कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Add.


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button