हरदा – सिराली आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1-3-6-7 पर एक साथ आयोजित हुआ पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम।
कपिल शर्मा, 9753508589
ब्रजेश पाटिल, सिराली संवाददाता…
हरदा जिले मे पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों पर रोजाना कैलेंडर के अनुसार गतिविधियां हो रही हैं। इसी क्रम मे सिराली नगर की चार आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1-3-6 और 7 पर सामूहिक रूप से पोषण पखवाड़ा मनाया गया। महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी परियोजना अधिकारी सरिता मासरे द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और कार्यकर्ताओं को पोषण सम्बंधित जानकारी दी गई। साथ ही कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने की समझाइश भी दी गई। महिलाओं को स्वच्छता का ध्यान रखते हुए पोषण के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों की ऊंचाई, वजन जैसी जानकारी माताओ को दी गई।
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओ द्वारा पोषण मटके मे अनाज दान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम मे प्रभारी परियोजना अधिकारी सरिता मासरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता कुसुम सांगोले, ममता जोशी, फेमिदा खान, भारती प्रजापति, सरोज करोची, मंगली बाई, मातृसहयोगनी अध्यक्ष सुषमा लखोरे, सचिव सुनीता मालवीय सहित आंगनबाड़ी क्षेत्र की अन्य महिलाए मौजूद रही।
