ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, उपचार के दौरान ने तोड़ा दम।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस
हरदा–सिराली मार्ग पर ग्राम खामापड़वा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम नहाली कला निवासी अर्चना पति मुकेश पिपल्दे उम्र 34 वर्ष अपने पति के साथ डॉक्टर को दिखाने हरदा आ रही थीं। तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 8790 ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। हादसे में अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान ग्राम खामापड़वा निवासी धीरज मालव्या ने मानवता दिखाते हुए एम्बुलेंस की प्रतीक्षा किए बिना अपने निजी वाहन से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद अर्चना की मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार मृतिका चार माह के गर्भ से थी और उसकी दो बेटी बेटी है बड़ी बेटी सात साल और छोटी बेटी चार साल कि है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत मे लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।




