कार्यवाहीजाँचनिर्देशमध्यप्रदेशहरदा

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने पर 9 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 30 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 135 हरदा में भी पुनरीक्षण कार्य जारी है। प्रथम चरण में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को वर्ष 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नामों को वर्ष 2003 की सूची में दर्ज उनके या उनके परिवार के सदस्यों के नाम से मिलान (मैपिंग) करने की जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ बीएलओ इस कार्य में लापरवाह और उदासीन रहे। इस पर 9 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें नीलम दुबे, गौरीशंकर छापरे, विष्णु प्रसाद निकुम, रेखा कलम, संजय वर्मा, बालाराम वर्मा, सुशीला कुल्हारे, पार्वती राठौर और अनुसुईया श्रीवास शामिल हैं। अधिकारियों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के अंतर्गत नोटिस जारी कर 3 नवंबर 2025 तक लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने या संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व का होता है। अतः सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठा, तत्परता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button