सामाजिकहरदा

हरदा – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन द्वारा किन्नरों को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से शहर के होटल बागवान मे स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा द्वारा शहर की होटल बागवान मे पहली बार 8 अर्धनारीश्वर बहनों का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने बताया कि अर्धनारीश्वर बहनों को सामाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा की हमारी संस्था का यह नारा है की मानवता को मान दो अर्धनारीश्वर को सम्मान दो। किन्नरों को समाज मे समान अधिकार दिया जाए उनको भी समाज मे सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।

YouTube player

अर्धनारीश्वर गुरु मां माही भुआजी का कहना है उनके साथ अभी भी भेदभाव किया जाता है समानता का अधिकार नहीं हैं। कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर वह आकर्षण का केंद्र होती है समाज उन्हें स्वीकार नहीं कर पाता जिसके कारण उन्हें मजबूरी में घर छोड़ना पड़ता है। किन्नर शब्द ही अपने आप मे अथाह दर्द समेटे हुए हैं। वर्तमान समाज में सब को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा।

कार्यक्रम मे उपस्थित सामाजिक महिलाए।

सम्मान करते पदाधिकारीगण।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष माया सिंहल, प्रांतीय सचिव किरण गर्ग, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रमिला जैन, सचिव सारिका सराफ, बाल विकास समिति प्रमुख शोभा बांगड़, कोषाध्यक्ष ज्योति जैन सहित संस्था की सभी पदाधिकारी गण सदस्य उपस्थित थी।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button