Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 32°C
धार्मिक मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज ने हर्षोल्लास के साथ हवन पूजन, अभिषेक कर मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, शाम को किया गौ पूजन।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। शनिवार को सुबह 9 बजे से बड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन, अभिषेक हुआ। इसके बाद विश्व कल्याण की कामना के साथ  हवन में आहुतियां छोड़ी गई। वहीं विप्र जनों ने मधुर स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। दोपहर 12 बजे से महाआरती हुई। महाआरती के बाद वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर उपाध्याय द्वारा कन्यभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया।

एक तिथि- एक त्यौहार कैलेंडर का हुआ विमोचन

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महाआरती के बाद ज्योतिष परिषद एवं सर्व संत एवं पुजारी महासंघ के सदस्यों ने एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर का विमोचन किया गया।उल्लेखनीय है कि दो- दो तिथि एवं त्यौहार के चलते धर्मप्रेमियों में भ्रम की स्थिति बनती थी। इसके चलते जिला ज्योतिष विद्वत परिषद ने विगत 11 मार्च 2023 को बैठक आहूत कर सर्व सम्मति से एक तिथि एक त्यौहार विषयक वार्षिक कैलेंडर तैयार किया, ताकि सभीजन एक तिथि को ही त्यौहार, व्रत मनाएं। इस उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने सभी विद्वानों के सहयोग से अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर कैलेंडर लोकार्पित किया है। विमोचन कार्यक्रम के दौरान पंडित हरिओम जोशी, पंडित मुरलीधर व्यास, पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, पंडित किरण दुबे, पंडित सुशील जोशी, पंडित बलराम जोशी, पंडित लक्ष्मणाचार्य, पंडित नितेश शर्मा, पंडित दीप उपाध्याय, पंडित शशांक पुजारी, पंडित श्याम शर्मा, पंडित सुरेश तिवारी, पंडित विजय तिवारी, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने कैलेंडर का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, एलएन पाराशर, अध्यक्ष राजेश पाराशर, महामंत्री सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, लोकेश शर्मा, संयोजक नितेश बादर, महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष अचला गुहा, सचिव अदिति गुरु, युवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी, संदीप पुरोहित, सचिव अमित दुबे, दीपक शुक्ला, रजत त्यागी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

समाजजनों ने किया गौपूजन।

सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने शाम को दयोदय गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की। वहीं गायों को चारा,  गुड़, हरी घास खिलाई। इसके बाद पूजन आरती की। परशुराम जन्मोत्सव संयोजक नितेश बादर ने बताया कि समाज के महिला एवं पुरुषों ने भव्य आरती की वहीं गौ सेवा का संकल्प भी लिया।

कल निकलेगी भव्य शोभा यात्रा।

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम को 5 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मिडिल स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर चांडक चौक, घंटाघर, जैसानी चौक से परशुराम चौक पहुंचेगी, यहां पूजन के बाद यात्रा मिडिल स्कूल ग्राउंड पर समाप्त होगी। यहां महाआरती एवं सम्मान समारोह होगा। इसके बाद माधुर्य भोज होगा। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने सभी सामाजिक बंधुओं से शोभायात्रा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.