Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 19°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – भाजपा की सरकार व्यापारियों के हितों के लिए समर्पित :- शरद अग्रवाल।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उप संयोजक अजय अग्रवाल ने बताया की भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल का हरदा प्रवास कार्यक्रम स्थानीय निजी होटल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी समस्त व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करती है। जिले के संयोजक चंद्रशेखर अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रदेश से आए हुए प्रदेश संयोजक का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की मंशा अनुसार व्यापारियों से सतत संवाद स्थापित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है व्यापार में आने वाली कठिनाइयों को दूर करते हुए समय-समय पर उनसे संवाद स्थापित करते हुए कार्य कर रही है। आने वाले चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आप सभी के सहयोग से पूर्ण बहुमत के साथ बने उसके लिए आप और हम सबको मिलकर कार्य करना है। जिले की टीम आपके निरंतर संपर्क में रहकर कार्य करेगी। इस अवसर पर अजय अग्रवाल उप संयोजक हरदा, अनय गोयल उप संयोजक टिमरनी, गोल्डी भाटिया उप संयोजक खिरकिया सहित सभी भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.