Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
मध्यप्रदेश लाइफस्टाइल हरदा

हरदा – ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जमना जैसानी फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परिक्षण व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जमना जैसानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे ए.डी.आर. सेंटर में पी सी गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्ग दर्शन में श्रमिकों एवं जनसामान्य के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉक्टरों ने शिविर में आने वाले लोगों के ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर सहित आंखों की जांच की गई।सचिव प्रदीप राठौर ने बताया की 1 से 7 मई तक श्रमिक विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी के तहत आज जिला न्यायालय परिसर मे निशुल्क नेत्र परिक्षण व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता, जमना जैसानी फाउंडेशन के शांति जैसानी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर यादव, सचिव प्रदीप राठौर, संयुक्त कलेक्टर आशीष खरे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर मे करीब 525 लोगो का नेत्र परीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। साथ ही नेत्र परीक्षण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा ,चश्मे, आई ड्रॉप आदि वितरित की गई। शिविर में डॉ. शरद दोगने, डॉ. भरत यादव, डॉ. तुषार गुप्ता सहित उनकी मेडिकल टीम द्वारा मरीजों की जांच कि गई।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.