मध्यप्रदेशराजनीतिहरदा
हरदा – भारतीय जनता युवा मोर्चा चुनावी शंखनाद के लिए तैयार :- विजय जेवल्या।
सुरेन्द्र सांवरे हरदा, 9589038883

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में मंगलवार को भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारीयों व ज़िला अध्यक्षों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजयुमो के आगामी कार्यक्रमों व कार्य योजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने आगामी चुनाव को लेकर और संगठनात्मक कार्यों को लेकर बैठक मे अपना मार्गदर्शन दिया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा हरदा के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कीयुवा मोर्चा चुनावी शंखनाद के लिए तैयार है।