Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
खातेगांव धार्मिक मध्यप्रदेश

खातेगांव – ग्राम नेमावर मे 35 परिवारों के 190 लोगो ने मुंडन होकर नर्मदा मे स्नान कर विधिविधान से अपनाया हिन्दू धर्म।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

देवास जिले के सिद्ध क्षेत्र नेमावर मे 35 परिवार के लगभग 190 लोगों ने इस्लाम धर्म से पुनः हिन्दू धर्म अपनाया है। इस दौरान लोगो ने जीवनदायिनी मां नर्मदा में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना कर जय जय सियाराम के नारे लगाए।

पुरा घटनाक्रम इस प्रकार है की देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम नेमावर में जीवनदायिनी मां नर्मदा के तट पर संतो के सानिध्य में 35 परिवार के 190 महिला पुरुषो ने पुनः हिन्दू धर्म में वापसी की है। आपको बता दे की खातेगांव तहसील के जामनेर ग्राम के साथ ही आसपास क्षेत्रों के 35 परिवार आज मुस्लिम से पुनः अपने पूर्ववर्ती हिंदू धर्म में लौटे कर घर वापसी की है।

इस दौरान मंत्रोच्चारण कर शुद्धीकरण करवाया सर्वप्रथम मुंडन संस्कार हुआ फिर नर्मदा जी में स्नान करवाकर जनेऊ संस्कार हुआ तत्पश्चात हवन में आहुति देकर नामकरण किया गया। तत्पश्चात प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना कर भोले शंभू भोलेनाथ के नारे लगाते हुए पूर्व में मोहम्मद शाह ने कहा की परिस्थितिवश हमने भले ही इस्लाम स्वीकार कर लिया था लेकिन आज भी हमारे रक्त में हमारे पूर्वजों का खून दौड़ रहा है जिसने हमको हमारी जड़ों से जोड़े रखा था। वहीं पूर्व में रहे रफीक ने चर्चा के दौरान कहा कि अब हम रामा हो गए हैं हम भटक गए थे आज हमारी घर वापसी हुई है। इस दौरान वही बड़ी संख्या में महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा रही थी। महिलाओ ने बड़े ही उत्साह उमंग से कहा अब हम हिंदू बन गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.