Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – दो दिवसीय प्रवास पर हरदा पहुंची राष्ट्रीय प्रवक्ता कल्पना बोहरा ने स्व सहायता सामूह व NGO की महिलाओ से किया संवाद।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

हरदा विधानसभा क्षेत्र एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय प्रवास पर हरदा पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रवक्ता कल्पना बोहरा उत्तराखंड द्वारा आज प्रवास के दूसरे दिन टिमरनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तवा कालोनी रेस्ट हाउस में स्व सहायता समूह एवं एनजीओ से जुडी महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उनसे चर्चा की एवं उनकी बातो को गंभीरता से सुना।

इसके बाद शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में नव मतदाताओं से संवाद कार्यक्रम मे शासन की योजनाओं के संदर्भ में चर्चा की गई उसके उपरांत पर्यावरण केंद्र रेहटगांव में मोटा अनाज उत्पादक किसानों से चर्चा कर रहटगांव में उपलब्ध अनाज के संग्रहण के संदर्भ में चर्चा की एवं महिलाओं द्वारा मोटे अनाज से बनाए गए व्यंज पर बात की। किसानो के हित में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई हितग्राही योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर सुझाव एवं अन्य आवश्यकताओं के संदर्भ में चर्चा की गई।

उसके बाद सिराली में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रथम द्वितीय तृप्ति स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं एवं महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। टिमरनी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों मे भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल की अध्यक्षता में समस्त कार्यक्रम का सफल क्रियांवयन किया गया।

इस दौरान विनीत गीते मंडल अध्यक्ष टिमरनी, शैलजा शाह, प्रीति बंसल, उपेंद्र रेहटगांव में ममता राठोर, उत्तम सिंह, सरपंच श्रीराम चौहान, रामकृष्ण  सोलंकी, सिराली में माधवी गुप्ता कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला टीम योगमाया शर्मा, प्रीति गहलोत, पूजा शर्मा, माया पारे, मोनिका सोनी, रेखा लूनिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.