Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
कृषि मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सिराली मंडी में कृषि संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

1 min read

सुरेन्द्र सांवरे हरदा, 9589038883

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंडी बोर्ड स्थापना की स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आज कृषि उपज मंडी समिति सिराली द्वारा कृषि उपज मंडी सिराली मे कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अतुल यादव कृषि विभाग खिरकिया के द्वारा किसानों को जैविक खेती एवं आधुनिक तकनीक पर जानकारी दी गई। साथ ही सिराली मंडी के भगवत प्रसाद मांझी द्वारा मंच संचालन के माध्यम से कृषक जीवन कल्याण योजना एवं राजा सोलंकी द्वारा एम.पी. फार्म गेट (सौदा पत्रक ऐप) के माध्यम से कृषकों को फसल विक्रय की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल यादव, तकनीकी प्रबंधक, कृषि विभाग खिरकिया तथा राजू माहेश्वरी अध्यक्ष व्यापारी संघ सिराली, रामकृष्ण कुशवाहा अध्यक्ष किसान संघ सिराली, बृजेश मुकाती उपाध्यक्ष किसान संघ सिराली, नवीन बाके कृषक, अशोक ठाकुर मंडी निरीक्षक, चन्दर सिंह ठाकुर सहायक ग्रेड 3, मंडी स्टाफ के कर्मचारी, हम्माल तुलावटी एवं मंडी में आए कृषक बंधु उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.