Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 23°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – युवती से दुष्कर्म कर मारपीट करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

रहटगांव थाना क्षेत्र मे एक युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अभिरक्षा मे लिया। महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार रहटगांव थाना क्षेत्र की एक युवती ने महिला थाने आकर एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। युवती ने पुलिस को बताया की 20 जुलाई 2022 को युवती हरदा पेपर देने आई थी तभी आरोपी वहिद खान ने उसे कॉलेज के बाहर से शहर की इंदौर रोड़ स्थित होटल आश्रम मे ले जाकर जबरजस्ती दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता बदनामी के डर से एक साल तक चुप रही लेकिन आरोपी फिर भी नहीं मना और बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िता से 5-5 हजार रूपये भी लें लिए। उसके बाद 28 जुलाई 2023 शुक्रवार को ज़ब मैं बाजार गई तब आरोपी वहिद मेरा पीछा करते आया और मेरे आसपास घूमकर छाते से मुझे मारने लगा। उसके बाद किसी तरह मैं घर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। आज हिम्मत करके परिजनों के साथ महिला थाना हरदा पहुंचकर आरोपी वहिद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने मे आरोपी वहिद पिता रसूल खान उम्र 27 वर्ष निवासी मगरधा के खिलाफ धारा 376, 323 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया।

मामले को गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेस्वरी महोबिया के निर्देशन मे एसडीओपी अर्चना शर्मा व महिला थाना प्रभारी गाजीवती पूषाम के मार्गदर्शन मे सहायक उप निरीक्षक अनिता शर्मा, आरक्षक देवेंद्र रघुवंशी, आरक्षक चालक योगेश द्वारा तत्काल आरोपी वहिद खान को उसके घर मगरधा से गिरफ्तार कर अभिरक्षा मे लिया।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.