Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
कृषि मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – सिराली कृषि उपज मंडी में विशाल स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित।

1 min read

सुरेंद्र सांवरे हरदा, 9589038883

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 1973 से 2023 तक गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंडी बोर्ड स्थापना को स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में 2 अगस्त से 4 अगस्त 2023 तक मनाया जा रहा है। स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आज 3 अगस्त 2023 को टिमरनी विधायक कु. संजय शाह के मुख्य आतिथ्य में मंडी प्रांगण सिराली में चिकित्सक विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही उन्नतशील कृषको एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों, मंडी कर्मचारियों, हम्माल, तुलावटी का साल-श्रीफल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। व्यापारी प्रतिनिधि राजू माहेश्वरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में टिमरनी विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, अध्यक्ष नगर परिषद सिराली, संजीव श्रीवास्तव मंडी सचिव एवं राजू माहेश्वरी व्यापारी प्रतिनिधि द्वारा पौधारोपण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम, मंडी क्षेत्र के ग्रामीण, हम्माल तुलावटी, कृषक, मंडी स्टाफ के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.