मध्यप्रदेशसामाजिकहरदा

हरदा:- परशुराम सेना की हरदा नगर इकाई का हुआ गठन, रजत शर्मा अध्यक्ष व शुभम शर्मा महासचिव हुए मनोनीत।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
परशुराम सेना द्वारा सर्व सहमति से परशुराम सेना की नगर इकाई का गठन किया गया। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की परशुराम चौक के पास स्थानीय पंडरीनाथ मंदिर मे परशुराम सेना मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा के निर्देशन पर जिलाध्यक्ष अमन दुबे एवं जिला प्रभारी राज शर्मा द्वारा हरदा नगर ईकाई का गठन किया गया। जिसमें जिला विधिक सलाहकार अजय गोरखे, शैलेन्द्र जोशी, जिला महासचिव शुभम शर्मा, अध्यक्ष रजत त्यागी, नगर उपाध्यक्ष करण दुबे, अंश पाराशर, कौशल दुबे, नगर संरक्षक आयुष दुबे, नगर महामंत्री शिवम दाधीच, शुभम तिवारी, नगर मंत्री विशाल शर्मा को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया। नियुक्ति के दोरान जिला उपाध्यक्ष चंचल दुबे, टिमरनी तहसील अध्यक्ष हर्षित दुबे एवं मीडिया प्रभारी आर्यन दुबे के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान परशुराम सेना मध्य प्रदेश जिला हरदा द्वारा परशुराम जयंती के लिए ब्राह्मण जागरूकता अभियान चला कर ब्राह्मणों को जागरूक किए जाने की निर्णय लिया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने का वचन दिया।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button