Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 20°C
खेल मध्यप्रदेश मनोरंजन हरदा

ब्रेकिंग न्यूज़ :- विशाल ईनामी बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता मे खंडवा जिले के ग्राम देवली की बैलगाड़ी ने जीता 25 हजार का पहला इनाम।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के ग्राम नीमगांव मे विशाल ईनामी बैलगाडी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक पूनम गीला ने जानकारी देते हुए बताया कि जीले के ग्राम नीमगांव स्थित शहीद मां अमृता देवी विश्नोई खेल मैदान मे रविवार को विशाल ईनामी बैलगाडी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे पहला ईनाम 25 हजार रूपये दूसरा ईनाम 21 हजार रूपये तीसरा ईनाम 15 हजार रूपये और चौथा ईनाम 11 हजार रूपये रखा गया था। इस दौड़ मे हरदा सहित करीब 5 जिले की 52 जोड़ी बैलगाडी शामिल हुई। जिसमे 1500 रूपये एंट्री फीस रखी गई थी।इस दौरान रेफ्री की भूमिका राधेश्याम गोदारा कडोला, श्याम भाई नाकाखपतरा और पूनम गीला नीमगांव निभाई गई। साथ ही निर्णायक की भूमिका सुंदर लाल, महेश गीला, मुकेश गीला, मोहनलाल गीला, रामभरोस गीला, नेमीचंद्र गीला, रामबिलास (छोटू) गीला द्वारा निभाई गई। हुए फाइनल मुकाबले में खंडवा जिले के देवली के पूनम पटेल की बैलजोड़ी ने 25 हजार रुपये का पहला इनाम हासिल किया। इसी तरह दूसरा ईनाम ग्राम टेमलाबाड़ी के दीपक पटेल की बैलजोडी ने जीता, तीसरे ईनाम विमल पटेल धनवानी वाले की बैलजोड़ी और चौथा एकानंद विश्नोई सारंगपुर की बैलजोड़ी ने जीता। यह दौड़ करीब ढाई सौ मीटर लंबी थी जिसे शंकर पट तरीके से आयोजित करवाई गई थी।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.