Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 20°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – कांग्रेस ने मनाई संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की 133 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के तत्वाधान में अम्बेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सादगी के साथ जयंती मनाई गई मनाई गयी। इस दौरान हरदा विधायक डॉ आर के दोगने ने कहा कि समाज के शोषित और वंचित तबके के लोगों को आवाज देने वाले डॉ अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन उनके उत्थान में लगा दिया और जीवन भर उनके हक की लड़ाई लड़ते रहे अपना सम्पूर्ण जीवन देश को समर्पित किया। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि अम्बेडकर जी ने जिस स्वर्णिम भारत का सपना देखा है उसे शिक्षा प्राप्त करके पूरा किया देशहित में अपना अभूतपूर्ण योगदान दिया। हरदा बैतूल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने कहा कि बाबा साहब ने भारत की आजादी की लड़ाई के साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई। एक दलित परिवार से होने के कारण बाबासाहेब ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं, जिसके बाद उन्होंने समाज में सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार दिलाने की लड़ाई भी लड़ी और उसमे वह सफल भी हुए। पूर्व न पा अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि बाबासाहेब ने समाज से विभेद हटाने को अपना लक्ष्य बना लिया था और इसकी पूर्ति करने के लिए उन्होंने पढ़ाई को हथियार बनाया और एक सुव्यवस्थित संविधान देकर देश कि उन्नति मे अपना योगदान दिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास डॉ अंबेडकर ने संविधान निर्माण के साथ ही देशभर से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान विजय सुरमा, बी.के. दीक्षित, रमेश सोनकर, महेश मालवीय, राकेश सुरमा, गोरेलाल सीसोदिया, सतीश राजपूत, संदीप गौर, ज्ञानदास गुर्जर, पुरषोत्तम कलम, लोकेश कलमे, धर्मेन्द्र सिंह चौहान सहित समस्त कांग्रेसजन मौजूद रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.