सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए नागरिकों और व्यापारियों की सुविधा के लिए नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में आने वाले खरीदारों को स्वच्छ, सुंदर और स्वच्छतापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना रहा। अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, गलियों और व्यावसायिक परिसरों के आसपास विशेष सफाई कर कचरे का तत्काल निपटान किया गया। सफाई अव्यवस्था को देख नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद रामेश्वर सारन, मनोज महलवार एवं पार्षद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल फिल्ड पर उतरे और मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए आगे भी विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। साथ ही व्यापारियों और नागरिकों से दुकान एवं घरों का कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा नगर को स्वच्छ एवं पॉलिथीन मुक्त रखने में सहयोग की अपील की गई।




