
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खरदना निवासी 12 वर्षीय विशाल ठाकुर का शव शुक्रवार सुबह अजनाल नदी के बैकवाटर मे मिला। विशाल बुधवार से लापता था। वह अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने गया था, लेकिन शाम को बकरियां घर लौट आईं जबकि वह वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के दो बच्चों ने पुलिस को बताया कि एक 25 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक विशाल के साथ मारपीट कर रहा था। पूछताछ में युवक कभी बालक को नदी में फेंकने तो कभी जमीन में गाड़ने की बात कहता रहा, जिससे उस पर संदेह गहरा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया। गुरुवार को एसडीईआरएफ टीम ने करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान के दौरान ग्राम लोटिया और करणपुरा के बीच अजनाल नदी के बैकवाटर में विशाल का शव तैरता मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।




