Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
19 Nov 2026 Harda 18°C
मध्यप्रदेश हरदा हादसा

दो दिन से लापता 12 वर्षीय बालक का नदी में मिला शव।

1 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम खरदना निवासी 12 वर्षीय विशाल ठाकुर का शव शुक्रवार सुबह अजनाल नदी के बैकवाटर मे मिला। विशाल बुधवार से लापता था। वह अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने गया था, लेकिन शाम को बकरियां घर लौट आईं जबकि वह वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के दो बच्चों ने पुलिस को बताया कि एक 25 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक विशाल के साथ मारपीट कर रहा था। पूछताछ में युवक कभी बालक को नदी में फेंकने तो कभी जमीन में गाड़ने की बात कहता रहा, जिससे उस पर संदेह गहरा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया। गुरुवार को एसडीईआरएफ टीम ने करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान के दौरान ग्राम लोटिया और करणपुरा के बीच अजनाल नदी के बैकवाटर में विशाल का शव तैरता मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.