भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
भोपाल में किसान आंदोलन के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हरदा जिले से भोपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। आंदोलनकारियों की आवाजाही रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि आंदोलनकारी इन मार्गों के जरिए भोपाल न पहुंच सकें।

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और यातायात सुचारु रूप से संचालित होता रहे। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शशांक स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दोनों अधिकारी पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।




