मध्यप्रदेशहरदा

हरदा – वार्ड पार्षद के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा आपकी समस्या का हल आपके घर के तहत LIG कॉलोनी मे किया जा रहा सर्वे।

Harda Express

शासन की समस्त योजनाओं का लाभ शहरवासियो को मिल सके जिसके लिए सरकार ने आपकी समस्या का हल आपके घर की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत आज शुक्रवार को शहर की LIG कॉलोनी मे नगर पालिका कर्मचारोयो द्वारा कॉलोनी के परिवारों का मूल्यांकन का सर्वे कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 की पार्षद कैलाश देवीसिंग सांखका ने बताया की नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 में निवासरत लोगो को हितग्राही मूलक योजनाओं के मूल्यांकन के लिए समग्र सर्वे कार्य हेतु कर्मचारियों द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है।

नगर पालिका कर्मचारी आयुषी बड़े ने बताया की LIG कॉलोनी के प्रत्येक घर जाकर घर के मुखिया एवं अन्य सदस्यों की जानकारी 38 कॉलम में भरी जा रही है। इस दौरान इस बात का मूल्यांकन किया जा रहा है कि वार्ड में निवासरत परिवार शासन की किन-किन जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित है और पात्र होते हुए भी उन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान सर्वे कार्य मे वार्ड पार्षद कैलाश सांखला, नगर पालिका कर्मचारी दिनेश घागरे, आयुषी बड़े और देवीसिंग सांखला व वार्डवासी मौजूद थे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button