Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

ग्राम पोखरनी की मृतिका लवली के परिजनों ने SP ऑफिस पहुंच कर पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

विगत दिनों ग्राम पोखरनी निवासी युवती की ततैया के काटने पर हुई मौत के मामले में परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने हरदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एस पी मनीष कुमार अग्रवाल को एक ज्ञापन सौपा। मृतिका लवली वैष्णव के चाचा मिथलेश वैष्णव ने बताया कि 28 अगस्त को पोखरनी उबारी में उसकी भतीजी लवली वैष्णव को ततैया ने काट लिया था। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया ले गए। जहां डॉ. आरके विश्वकर्मा ने प्राथमिक उपचार देकर हरदा डॉ मनीष शर्मा के पास भिजवा दिया था। हम लोग लवली को डॉक्टर मनीष शर्मा के घर लेकर आए जहां से डॉक्टर मनीष शर्मा ने भगवती नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। भगवती नर्सिंग होम में लवली के उपचार में लापरवाही बरती गई जिससे लवली की मौत हो गई। इसके बाद अगले दिन जिला अस्पताल में मृतिका लवली का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतिका के परिजनो ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमारे अनुसार मर्ग कायम नहीं किया। भगवती नर्सिंग होम प्रबंधन ने इलाज की फाइल भी मुश्किल से पुलिस के हस्तक्षेप करने पर दी। पीएम रिपोर्ट की फोटो कापी भी दो दिन बाद दी गई। जिसको लेकर परिजनों में काफी रोश है। आज पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने एस पी कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.