हरदा – स्थानीय जैसानी चौक स्थित जैसानी हॉल मे सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने मनाई चाणक्य जयंती।
कपिल शर्मा, हरदा

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा मंगलवार को जैसानी हॉल में चाणक्य जयंती मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने की। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा ने अपने उदबोधन में चाणक्य के जीवन के बारे में बताया। डॉ एल एन पाराशर ने वर्तमान समय एवं चाणक्य नीति विषय पर अपने विचार रखे। शिक्षक महेंद्र जोशी ने चाणक्य सिध्दांत पर प्रकाश डाला।
पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने प्रसंगों के माध्यम से चाणक्य की जीवनी,नीति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य चाणक्य के चित्र पर पुष्पार्पन से हुई।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर, वरिष्ठ सदस्य बीपी तिवारी, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, संदीप पाराशर, सुदीप मिश्रा, गोपाल शुक्ला, सुधीर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, शांति जैसानी, दीपक शुक्ला, रजत शर्मा, सुदीप मंडलोई, रजत त्यागी, अरुण तिवारी, प्रेमेंद्र साकल्ले, सुनील जोशी, कमलेश शर्मा, सर्व संत एवं पुजारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित लक्ष्मणाचार्य, दीपक जोशी, महिला इकाई सचिव अदिति गुरु, विनिता राजोरिया, वरिष्ठ सदस्य मीना ओझा, मेघा पारे, अर्चना दुबे, अश्लेषा शुक्ला, दर्शना पांडे, हेमा शर्मा, आशा शर्मा, सरिता पालीवाल सहित सामाजिक लोग उपस्थित थे।