Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 32°C
धार्मिक मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – ग्राम कयागांव मे चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन स्वामी सच्चिदानंद आचार्य जी ने राजा परीक्षित की कथा का वर्णन किया।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा

कायागांव में गीला (विश्नोई) परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक व राजस्थान के लालासर साथरी धाम के महंत संत स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने राधे राधे गोविंद गोविंद राधे, गोविंद राधे गोपाल राधे…की प्रस्तुति से की। कथा का वाचन करते हुए स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने कहा कि राजा परीक्षित ने शुकदेवजी से एक ही प्रश्न किया है कि जिसका निधन निकट हो, जो मृत्यु के समीप हो और सात दिनों में ही जो मरने वाला हो उसे परमात्मा की प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए। शुकदेवीजी कहते हैं कि हे राजन हमारा जीवन कितना लंबा है यह मायने नहीं रखता बल्कि इस जीवन में हमें करना क्या है यह मायने रखता है। जीवन चाहे छोटा हो, लेकिन उसमें हम कर क्या कर रहे हैं यह जरूरी है। जीवन का कल्याण केवल परमात्मा कर सकते हैं। परमात्मा तक जाना आसान है। केवल यह चित प्रभु के चरणों में लग जाए तो परमात्मा प्रसन्न हो जाते हैं। राजा परीक्षित शुकदेवजी से कहते हैं कि यह मन ही तो नहीं लगता। लगाना चाहे तो भी नहीं लगता है। इस मन को स्थिर करने का कोई उपाय है तो वह बताइए। यह समस्या आज सभी के सामने हैं। बच्चे कहते हैं कि पढ़ते तो हैं, लेकिन मन नहीं लगता। शुकदेवजी राजा परीक्षित से कहते हैं कि हे राजन ध्रुव और प्रहलाद की तो कोई ज्यादा उम्र नहीं थी, लेकिन उन्होंने अपनी सच्ची भक्ति के दम पर भगवान को पा लिया था। भगवान को भाव से प्रसन्न होते हैं। भक्त जिस मन से भगवान को संबोधित करते हैं भगवान उसी से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान भोलेनाथ ने भी प्रजापति दक्ष का सिर धड़ से अलग कर दिया था। इसके बाद भोलेनाथ ने ही उनके धड़ पर बकरे का सिर लगा दिया। सिर लगाते ही दक्ष बम बम कहने लगे तो भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो गए। इसलिए मन में भाव जरूरी है। अगर भाव अच्छे हैं तो भगवान का प्रसन्न होना तय है।

आज मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव :- कथा के दौरान बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई जाएगी। कथा वाचक स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने उपस्थित श्रोताओं से कहा कि जब कल आप कथा में जन्मोत्सव मनाने आएंगे तो मन में यह भाव मत लाना कि हम कथा सुनने कायागांव जा रहे हैं बल्कि इस भाव और खुशी से आना कि हम जन्मोत्सव मनाने गाेकुल में जा रहे हैं। भगवान के प्राकट्य का उत्सव मनाने शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बधाई स्वरूप आप साथ में बच्चों को देने के लिए खिलौने, मिठाई आदि वस्तु भी ला सकते हैं।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.