Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
11 Nov 2026 Harda 21°C
धार्मिक मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – ग्राम कायागांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, हरदा

हरदा जिले के ग्राम कायागांव में गीला (विश्नोई) परिवार के तत्वावधान में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव मे भगवान कृष्ण के बाल रूप की झांकी का सजीव वर्णन किया गया। बुधवार को प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने कहा कथा सुनाते हुए कहा कि राजा परीक्षित हजारों श्रोताओं के साथ में श्रीशुकदेवजी के मुख की ओर निहार रहे हैं। श्री शुकदेवीजी बड़े आदर से सभी जिज्ञासों को सुनकर उनका समाधान करते हैं। राजा परीक्षित कहते हैं कि प्रभु भगवान की दृष्टि से भी कभी भेदभाव हो जाता है क्या। भगवान कभी किसी को मारने हैं तो किसी को तारते हैं। क्या भगवान भी भेदभाव करते हैं। यह सुनकर शुकदेवजी कहते हैं कि राजन भगवान के हाथों मरना थी श्रेष्ठ है और तरना भी। भगवान तो अपने से शत्रु भाव रखने वाले को भी तार देते हैं। शिशुपाल की कथा बताते हुए शुकदेवीजी ने कहा कि शिशुपाल को कौन नहीं जानता। भरी सभा में जब शिशुपाल भगवान को गालियां दे रहा था। यह देख अर्जुन और पांडवों से देखा नहीं गया कि हमारे कन्हैया को कोई गाली दे दे तो हम उसको जीवित न रहने दें, लेकिन ये गाली दे रहा है। तो भगवान इशारा कर देते हैं कि कोई बात नहीं देने दो। भगवान ने वचन दिया था कि सौ गाली तक वह कुछ नहीं करेंगे। शिशुपाल गालियां देते देते एक सौ एक गालियां देता है। तभी भगवान अपने सुदर्शन चक्र को आदेश देकर शिशुपाल का वध कर देते हैं। शिशुपाल के शरीर से ज्योति निकली और श्रीकृष्ण के स्परूप में प्रवेश कर गई। शुकदेवजी कहते हैं कि देखो राजन श्रीकृष्ण की कृपा कि गाली देने वाले को भी अपने भीतर मिला लिया। शुकदेवजी कहते हैं कि राजन दो प्रकार के वंश चले हैं चंद्रवंश और सूर्य वंश। ऐसे तो भगवान को चौबीस अवतार हुए हैं। जिनमें आठ अवतार कर्मयोग के लिए हैं। आठ भक्ति योग के लिए हैं आठ सांख्य योग के लिए हैं। चौबीसों में जो मुख्य अवतार हुए हैं वो दो अवतार हुए हैं। जिनका सीधा संबंध रामजी और कृष्णजी से है। रामजी का मर्यादा की स्थापना के लिए और श्रीकृष्ण ने जीवन को और सरस, सरल बनाने के लिए उनका प्राकट्य हुआ है। प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने विभिन्न भजनों के माध्यम से कथा का वर्णन किया। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की सहित अन्य भजनों के साथ भगवान का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। पंडाल में लोग नाचने झूमने लगे। छोटे बच्चे को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में श्रृंगारित किया गया।

अन्नक्षेत्र के लिए दी एक लाख की राशि :- कथा का वाचन करते हुए स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने कहा कि गुरु महाराज जम्भेश्वर ने चाैबीस भंडारों का संचालन किया था। नेमावर मंदिर व विश्नोई आश्रम में पिछले साल से नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए श्रीजम्भेश्वर अन्नक्षेत्र की शुरुआत की गई थी। आज वहां रोज सैकड़ों परिक्रमावासियों को अन्न प्राप्त होता है। यह सेवा विश्नोई समाज के ओर चल रही है। इसलिए समाज के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। श्रीभगवान प्रकाश महाराज ने सबसे पहले नेमावर की सबसे ऊंची पहाड़ी पर गुरु महाराज की धर्म ध्वजा फहराई थी। इसके बाद आज सभी के सहयोग से श्रीगुरु जम्भेश्वर महाराज का भव्य मंदिर और विश्नोई आश्रम बना हुआ है। यह अन्न सेवा पूरे साल चले इसके लिए समाज के लोग राशि दान करें। इस मौके पर मध्य क्षेत्र विश्नोई समाज के पूर्व अध्यक्ष डोमनमऊ निवासी बद्रीप्रसाद कालीराणा ने अन्नक्षेत्र के लिए एक लाख एक हजार रुपए की नकद राशि भेंट की। उनका मंच से संतों ने सम्मान किया।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.