हरदा – सिविल लाइन पुलिस ने 9 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

जिला मुख्यालय पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहा एक आरोपी को 9 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। सहायक उप निरीक्षक संतोष बामने ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेस्वरी महोबिया के निर्देशन मे लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही कि जा रही है। जिसमे आज छटवीं बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी राजेश साहू व सिविल लाइन थाना स्टॉफ द्वारा शहर मे गांजा सप्लाई करने बाले एक आरोपी को खंडवा रोड पर एच पी गैस गौडाउन के पास से गिरफ्तार किया गया जब्त किये गए गांजे कि कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रूपये बताई जा रही है। आरोपी निखिल सेन उम्र 24 वर्ष देवास जिले के ग्राम सतवास का रहने बाला है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट कि धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज न्यायलय पेश किया जहा से उसे 3 दिन कि रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पर नसरुल्लागंज, हंडिया, सिटी कोतवाली हरदा मे चोरी के मामले दर्ज है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे सहायक उपनिरीक्षक दिनेश शेखावत, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बामने, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुशवाह, प्रधान आरक्षक कुलदीप भदोरिया, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, आरक्षक सुनील शर्मा, साइबर सेल साइबर सेल के आरक्षक कमलेश परिहार, मयंक सिंह लोकेश सातपुते तथा मनोज दोहरे व थाना सिविल लाइन के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।