कपिल शर्मा हरदा, 9753508589
आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे ग्राम पंचायत रेलवा मे प्लास्टिक संग्रहण, पौधारोपण और ग्रामसभा आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए। ग्राम पंचायत सचिव अशोक जाट ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रेलवा ग्राम मे ग्रामसभा का आयोजन किया गया उसके बाद गांव के नागरिकों द्वारा प्लास्टिक संग्रहण कार्य किया गया एवं प्लास्टिक को नगर पालिका हरदा भिजवाने की व्यवस्था भी की गई। उसके पश्चात पौधारोपण कार्य किया गया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों व सदस्यों को पर्यावरण बचाने एवं संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत रेलवा के सरपंच ललित पटेल, उपसरपंच रूपसिंह चौहान, पूर्व उपसरपंच मानसिंह, रामचंद्र पटवारे, गोपाल गौर सुखराम राठौर, पूनम सोलंकी एवं ग्राम पंचायत सचिव अशोक जाट उपस्थित रहे।







