हरदा – कांग्रेस सेवादल ने जिला अस्पताल मे रक्तदान कर स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती मनाई।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

20 अगस्त स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस सेवादल द्वारा राजीव जी के चित्र पे माल्यार्पण कर राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए गए एवं जिला अस्पताल मे रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न किया गया। कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि जिला अस्पताल हरदा में 11 लोगो ने रक्तदान किया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव गोविंद व्यास, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साई, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड मनोज कुचबंदिया, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राठौड़, एनटीसी प्रशिक्षित अतुल पेस्टोरिया, एनटीसी प्रशिक्षित अशोक पटेल, रमेश सोनकर, सतीश कुचबंदीया, संजय पांडे, पेकु सारण, नवीन पाल, अंकित शर्मा, जावेद खान, महिला सेवादल प्रदेश सचिव वंदना पाटिल, महिला सेवादल जिला अध्यक्ष लाजवंती लाखोंरे, महिला सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सोनम पाल, अनीता देवड़ा, दीपक सरबदे एवं समस्त कांग्रेसीजन उपस्तिथ रहे।