Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 26°C
मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – गुरव समाज महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न।

1 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

गुरव समाज मध्यप्रदेश के नवगठित प्रथम प्रादेशिक संगठन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को बहुत ही भव्य रूप में संपन्न हुआ। जिसमे पूरे मध्यप्रदेश से पंचायत अध्यक्ष, पदाधिकारी और समाजजन शामिल हुए। साथ ही संगठन की प्रथम बैठक भी आयोजित की गयी। जिसमे संगठन की नियमावली पर विशेष चर्चा की गयी। समाज के मीडिया प्रभारी हेमन्त मोराने ने बताया कि स्थानीय होटल सिद्धोदय पैलेस में सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महर्षि दधीचि के चित्र पर माल्यर्पण किया गया। इसके बाद समाज के अध्यक्ष महेश चोलकर, वरिष्ठजन कैलाशचंद मोराने, रमेश भद्रावले, परसराम काले, राजेन्द्र भद्रावले, शंकर सेवारिक, सुरेंद्र भद्रावले, मनोहर लाल मोराने, टिमरनी के महेश बड़ोदिया एवं सभी पदाधिकारियों का स्वागत और सभी पंचायतो के अध्यक्षयों का सम्मान किया गया। संचालन उमेश चोलकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बलराम काले को प्रदेशाध्यक्ष, प्रकाश पांजरे को उपाध्यक्ष, महेश पांजरे को महासचिव एवं दिनेश बड़ोदिया को कोषाध्यक्ष के पदों की शपथ समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा दिलवाई गयी। उसके बाद 32 कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलवाई गयी। साथ हरदा के जयंत भद्रावले को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। आयोजित कार्यक्रम में हरदा के आलावा टिमरनी, खण्डवा, इंदौर, बड़वानी, सनावद, बड़वाह, खरगोन, सेंधवा,निसरपुर, उज्जैन, बुरहानपुर से पदाधिकारी शामिल हुऐ।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.