मध्यप्रदेशराजनीतिहरदा
हरदा – भाजपा महिला मोर्चा कि सदस्यों ने कृषि मंत्री को बांधी राखी।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

शहर कि एक निजी होटल में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने बताया कि भाई बहन के त्यौहार रक्षाबंधन के पर्व को सार्थक करने आज रविवार को शहर के एक निजी होटल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा कि सदस्यों द्वारा मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल को राखी बांधकर श्रीफल व रुमाल भेंट किये। इस दौरान कृषि मंत्री ने सभी बहनों को उपहार दिए और साथ ही उनकी रक्षा का वचन भी दिया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल, महामंत्री प्रीति गेहलोत, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, योगमाया शर्मा,रेखा लुनिया, अनीता राठौर, शशि शर्मा, अनीता, माया पारे सहित अन्य सदस्य मौजूद रही।