Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 27°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – टिकट कटने के डर से घबराए कृषि मंत्री कमल पटेल, अपने ही कार्यकर्ताओं को जॉइन कर रहे भाजपा :- पूर्व विधायक डॉ. आर.के. दोगने।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कृषि मंत्री कमल पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें भोपाल से लेकर दिल्ली तक पहुंची हैं। इसी बीच हरदा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने खुलकर हरदा विधानसभा से टिकट मांग ली है। एक बार के अलावा 1993 से अब तक कमल पटेल ही हरदा विधायक हैं। य़ह पहला मौका है जब किसी ने पटेल को खुली चुनौती देते हुए भाजपा से टिकट मांगी है। शीर्ष और प्रदेश भाजपा नेतृत्व कमल पटेल की हरकतों से पहले ही नाराज है। ऐसे में इस बार कमल पटेल को टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि वह भाजपा नेतृत्व को गुमराह करने के मकसद से अपने कार्यकर्ताओं को अपने बंगले बुलाकर भाजपा जॉइन कराने में लगे हैं। रविवार को इन्होंने वकील और जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर को अपने बंगले बुलाकर भाजपा जॉइन करा दी जबकि वो पहले से भाजपा का सक्रीय सदस्य है। कुछ दिन पहले इन्होंने रामकृष्ण पटेल को भोपाल ले जाकर भाजपा जॉइन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने करायी थी। जबकि एक साल पहले उसे वे हरदा में भी दो बार भाजपा जॉइन करा चुके थे। इस मामले ने मुख्यमंत्री की जमकर किरकिरी करायी थी। पूर्व विधायक डॉ आर.के. दोगने ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि कमल पटेल जिन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता बताकर भाजपा में ज्वाइनिंग कराने में लगे हैं वे पहले से भाजपा के सक्रिय सदस्य है। इसकी पुष्टि खुद भाजपा के जिलाध्यक्ष कर रहे हैं। साथ ही इस फ़र्जी ज्वाइनिंग के समय कमल पटेल के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष या कोई अन्य सदस्य नहीं होता है। जिलाध्यक्ष और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष की दावेदारी से तो कमल पटेल इतने ज्यादा नाराज है कि दोनों से बात तक बंद कर दी है। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद से अमर सिंह को हटाने के लिए जमकर प्रयास भी किए लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने पटेल की बात मानने से ही इंकार कर दिया है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.