हरदा – परशुराम सेना की टिमरनी इकाई का हुआ गठन, हर्षित दुबे नगर अध्यक्ष व वरुण मिश्रा नगर उपाध्यक्ष हुए मनोनीत।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
परशुराम सेना की टिमरनी इकाई का गठन आज रविवार को सर्व सहमति से किया गया। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अमन दुबे नें जानकारी देते हुए बताया की परशुराम सेना के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अनुशंसा पर जिला प्रभारी राज शर्मा, जिला अध्यक्ष अमन दुबे की सहमति से जिला उपाध्यक्ष अनिल पंचोली, जिला उपाध्यक्ष चंचल दुबे, जिला सचिव पीयूष पंचोली, जिला मंत्री राज दुबे की उपस्थिति में टिमरनी तहसील की परशुराम सेना इकाई का गठन किया गया। जिसमे टिमरनी नगर प्रभारी आनंद गोस्वामी, नगर अध्यक्ष हर्षित दुबे, नगर उपाध्यक्ष वरुण मिश्रा, नगर सचिव देवेंद्र तिवारी, नगर कोषाध्यक्ष विनायक व्यास, नगर मंत्री विकास शर्मा, मीडिया प्रभारी आर्यन दुबे को मनोनित किया गया। सभी ने भगवान परशुराम के नारों से उद्घोष किया और यह विश्वास दिलाया कि हम संगठन की रीति नीति के अनुसार समाज हित में कार्य करेंगे और समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।