हरदा – चारुवा मे आयोजित महिला किसान दिवस कार्यक्रम मे महिला किसान हुई सम्मानित।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के ग्राम चारवा में महिला किसान दिवस मनाया गया। जिसमें 15 ग्रामो से 85 महिला पुरुष ने भाग लिया। जानकारी देते हुए संकुल प्रबंधक फ़िरोज़ खान ने बताया की महिला कृषकों ने खेती में अपने-अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम के अंत मे महिला किसानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कृषी विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. संध्या मुरै ने बताया जैविक खेती में सब्जी उत्पादन व पशुपालन में महिलाओ ने जमीनी स्तर पर बहोत ही सरहानीय कार्य किया हैं। डॉ. मुरै ने महिलाओ से अपने जैविक उत्पादन को ऑनलाइन बेचने की बात कही। कार्यक्रम मे मौजूद सभी वक्ताओ ने विभागों ने रबी सीजन में आने वाली योजनाओं के बारे में किसानो को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में आगा खान संस्था से अवि केवट एवं शमाकांत सोनवाने ने मंच का संचालन किया। जया माझी, भारती मालवीय ने महिलाओ का आभार माना। डॉ. मनमोहन पाली, देवेंद्र चौहान एवं समस्त परावर्कर टीम का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. मुकेश, उद्यानिकी विभाग से गंभीर जाट, कृषी विभाग से शिवकुमार गुर्जर उपस्थित रहे।