Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 20°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – हरदा की होटल मानसरोवर पहुंचे संजय दत्त।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त का आज हरदा आगमन हुआ। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दो चरणों में सम्पन्न हुई, पहले चरण की बैठक टिमरनी के ओमकार धर्मशाला में सुबह 9 बजे से और दूसरे चरण की बैठक हरदा शहर की होटल मानसरोवर में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई। संजय दत्त ने कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के संगठन की कार्यशैली पर विशेष जोर देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के संगठन की मजबूती ब्लॉक स्तर से ही शुरू होती है। हमें अपने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली में और अधिक सक्रियता और समर्पण लाने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में हमें निष्क्रियता के स्थान पर सक्रियता के साथ कार्य करना होगा ताकि हम जनता तक खड़गे, राहुल गांधी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने आगे कहा कि आगामी चुनाव न केवल पार्टी के लिए बल्कि राज्य और देश के भविष्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हमें हर स्तर पर अपने जनप्रतिनिधियों के साथ संगठन को मजबूत बनाना होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से बूथ स्तर तक के संगठन की सक्रियता ही हमारी सफलता की कुंजी है। संजय दत्त ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में अपना योगदान दें और जनता से सतत संवाद स्थापित करें। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं को जागरूक कर संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाना था। इस दौरान बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के पदाधिकारी सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.