Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 20°C
मध्यप्रदेश शिक्षा सम्मान हरदा

हरदा – संभाग स्तरीय कालिदास समारोह में उत्कृष्ट विद्यालय हरदा रही विजेता।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
संस्कृत भाषा के विकास हेतु प्रतिवर्ष उज्जैन में राज्य स्तरीय कालिदास समारोह का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के पूर्व विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए कालिदास समारोह विद्यालय स्तर, विकासखंड स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर पर चित्रांकन, श्लोकपाठ एवं नृत्य नाटिका प्रतियोगिता आयोजित कर चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय कालिदास समारोह उज्जैन में सहभागिता करवाई जाती हैं। आज संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में हुआ जिसमें पावरखेड़ा, बैतूल, पिपरिया, नर्मदापुरम एवं हरदा जिले की टीमें शामिल हुई। संस्कृत चित्रांकन प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की उर्वशी गुलाबचंद्र नामदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं संस्कृत नृत्यनाटिका वरिष्ठ वर्ग में सीएम राइस अबगांवकला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कनिष्ठ वर्ग में शासकीय नवीन विद्यालय रुनझुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज़िला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी एवं शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय हरदा की संस्कृत भाषा शिक्षिका हेमलता अग्रवाल ने बताया कि प्रथम स्थान विजयता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता उज्जैन में 5 एवं 6 दो दिवसीय आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ज़िला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, डीपीसी बलवंत पटेल एवं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरिता तोमर ने बधाई दी और राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.