Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल समय निकाल कर मेरे घर आकर देखें कितने लोग नमस्कार करते हैं :- पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
एक दिन पूर्व भाजपा कार्यालय कमल कुंज मे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक राजू मालवीय द्वारा ली गई। जिसमें सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पाटिल अमर सिंह मीणा को लेकर तर्कहीन टिप्पणी की गई। कमल पटेल ने कहा कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा को अब कोई भी लोग नमस्कार नहीं करते है। जिसको लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने पलटबार करते हुए कहा की सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल पहले अपने गिरेबान में झांके, क्षेत्र की जनता ने खुद उनसे नमस्कार करना बंद कर दिया है, इस बात का प्रमाण है कि दो-दो बार चुनाव हार गए। जबकि हमने चुनाव जीताने के लिए पूरी ताकत लगाई। नाराज लोगों ने हम जैसे पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं की बात भी नहीं मानी। अमरसिंह मीणा ने यह भी कहा कि सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल को इस बात पर विचार करना चाहिए कि अभी तक जितने भी जिलाध्यक्ष हुए हैं उनसे किसी की भी कमल पटेल की पटरी नहीं बैठी, क्यों ? सुशीला रानी मौर्य से लेकर अमर सिंह मीणा के कार्यकाल तक जितने भी अध्यक्ष हुए सभी का विरोध कमल पटेल करते रहे, उसका क्या कारण है ? पूर्व जिला अध्यक्षों मे से किसी से भी संबंध अच्छे नहीं रहे। अमर सिंह मीणा ने कहा मैंने अपने पद पर 9 साल रहते हुए पार्टी को हर चुनाव में बीजेपी को चुनाव में विजय दिलाई और आज भी हजारों लोगों से व्यक्तिगत मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल समय निकाल कर मेरे घर आकर देखें कितने लोग नमस्कार करते हैं। मुझे कल की बैठक का वीडियो प्राप्त हुआ है जिसको लेकर मैं प्रदेश में शिकायत करूंगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.