जागरूकतामध्यप्रदेशशिक्षाहरदा
हरदा – हिंदी ओलम्पियाड के पोस्टर का कलेक्टर आदित्य सिंह ने किया विमोचन।
कपिल शर्मा, 9753508589
मो. असफाक रीगल, हरदा संवाददाता…
विश्व रंग अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड 2025 का आयोजन आगामी 14 से 30 सितंबर के मध्य होगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड 2025 के पोस्टर का विमोचन अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी प्रचार प्रसार के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड शुरुआत करने पर खुशी प्रगट की। वनमाली सृजन केंद्र हरदा की अध्यक्षा शोभा बाजपेई ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी फाउंडेशन, वनमाली सृजन पीठ भोपाल, रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में 14 सितंबर हिंदी दिवस से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
