खेलमध्यप्रदेशहरदा

हरदा – राज्य स्तरीय 57 वीं सीनियर बालक-बालिका खो खो प्रतियोगिता का नेहरू स्टेडियम मे हुआ ट्रायल।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
राज्य स्तरीय 57 वीं सीनियर बालक-बालिका खो खो प्रतियोगिता सिलेक्शन ट्रायल स्थानीय नेहरू स्टेडियम खेल मैदान पर आयोजित किया गया। खो-खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 57वीं राज्य स्तरीय सीनियर बालक बालिकाओं खो खो प्रतियोगिता जो कि 26 से 28 मार्च तक जबलपुर में आयोजित होगी इस प्रतियोगिता का सिलेक्शन ट्रायल स्टेडियम पर रखा गया था।

सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के हरदा मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रानी खान, संतोष राजपूत, लोकेंद्र राजपूत, रचित जैन, आसुतोष गोस्वामी द्वारा खो-खो खेल मैदान की पूजा कर खो-खो का शुभारंभ किया। इस दौरान खेल विभाग कोच मोनिका मेहता, सचिन बरखडे पूजा बिश्नोई, दर्शन खोरे, नितिन, आयुष उईके, तुलसी, पलक सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Add.


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button