Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश सम्मान हरदा

हरदा – क्रांतिकारी किसान मजदूर नेता व पत्रकार लोकतंत्र सेनानी कि पुण्यतिथि पर आयोजित होंगी सम्मान व श्रद्धांजलि सभा।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
क्रांतिकारी किसान मजदूर नेता पत्रकार लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय जमना प्रसाद जैसानी जी की याद में आगामी 18 मार्च को जमुना जैसानी फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा स्थानीय जैसानी चौक पर शाम 7 से आयोजित कि जाएगी। जैसानी फाउंडेशन से जुड़े अनिल वैध ने बताया कि आगामी 18 मार्च को सरस्वती पूजन, कन्या पूजन, बुजुर्ग सम्मान के बाद भारत माता की आरती के साथ सम्मान समारोह जैसानी चोक पर आयोजित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न समाजसेवी संगठन, मजदूर संगठन द्वारा जैसानी चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जैसानी फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने बताया कि हरदा में ऐसी प्रतिभाओं का सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने हरदा को गौरांवित किया है। सम्मान समारोह में जैसानी चौक के आसपास ऐसे परिवार का सम्मान भी किया जाएगा जिनके घर मे बेटिया है उन्हें रेवा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा एवं हरदा के कम उम्र के कवि दुहीत गौर जिन्होंने 4 साल की उम्र से कविता का पाठ कर हरदा का नाम रोशन किया। सर्व ब्राह्मण समाज पौधारोपण समिति जिन्होंने हर रविवार को पौधारोपण साल भर तक किया था एवं टीम कला शास्त्रम जिन्होंने 16368 वर्ग फीट में नारियल की सेल से आदियोगी की मूर्ति बनाई जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड आफ एक्सीलेंस इंग्लैंड व यूरोप में दर्ज है। वीर तेजाजी रक्त समूह जिन्होंने 1000 से ज्यादा लोगों को अभी तक रक्तदान किया, वही जय महाराणा रक्त समूह जिन्होंने 2000 से ज्यादा लोगों को रक्तदान किया है। हरदा हैंडबॉल में नेशनल तक अपना नाम हरदा का रोशन कर प्रतीक शर्मा एवं टीम को सम्मानित किया जाएगा। हरदा मे सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो चुके मादिक रुणवाल एवं कृष्ण अग्रवाल को भी सम्मानित किया जाएगा, वहीं निधि पस्टारिया प्रसिद्ध लेखिका एवं कवियत्री जिन्होंने सामाजिक परिवेश को दर्शाते पुस्तक के लेखन किया है।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.