मध्यप्रदेशसम्मानहरदा

हरदा- शहर मे स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओ पर रंग रोगन करने भाजपा मंडल ने नपाध्यक्ष को सौपा ज्ञापन।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर मे स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओ पर रंग रोगन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी हरदा नगर मंडल द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौपा गया। नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया की शहर के चौक चौराहो पर स्थित महापुरषों की मुर्तिया रंग विहीन हो गई है जिससे कही ना कही महापुरुषों का अपमान हो रहा है। इसी को ध्यान मे रखते हुए आज भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया को एक ज्ञापन सौपा गया जिसमे लिखा की हरदा नगर में स्थापित सभी चौक चौराहा पर महापुरुषों की प्रतिमा पर रंग रोगन, सौंदरीकरण एवं माल्यर्पण के लिए सीढ़ी एवं रेलिंग लगाई जाए। साथ ही नेहरू स्टेडियम में ओपन जिम की व्यायाम मशीनों की रिपेयरिंग की जावे। इस दौरान नगर महामंत्री सौरभ तिवारी, पुरुषोत्तम झिंझोरे, नितिन सोनकर, महेंद्र प्रजापति, राजकुमार मौर्य उपस्थिति रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button