कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सिटी कोतवाली पुलिस ने ढाई साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति एवं एसडीओपी अर्चना शर्मा के निर्देश मे स्थाई वारंटी पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत जेएमएमसी न्यायालय से जारी SCNIA 17/2023 धारा 138 NI ACT मे पिछले ढाई वर्षो से फरार स्थाई वारंटी गोपाल पिता ईश्वरीय प्रसाद अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड के पास हरदा को मुखबिर की सूचना पर हरदा से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय पेश किया गया। वारंटी की गिरफ्तारी मे प्रधान आरक्षक करण साहू, आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत, आरक्षक संजीव एवं थाना कोतवाली हरदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







