Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 32°C
क्राइम जाँच न्याय भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश समस्या हरदा

दीपगांवकलां के पटवारी निर्भयसिंह तोमर ने किसान से लिये 8 हजार रुपये, किसान ने जनसुवाई में की शिकायत।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
पटवारी निर्भयसिंह तोमर का दबदबा इतना है, कि वह सरकारी संपत्ती तो बेच ही देता है साथ ही किसानों को सीमांकन नामांतरण के नाम पर रेट फिक्स कर रखें हैं। मंगलवार को जनसुवाई पहुंचे किसान कमलेश गुर्जर ने शिकायती आवेदन देकर बताया कि ग्राम दीपगांवकलां में उसकी 62 डिसमिल जमीन थी। पटवारी निर्भयसिंह ने सीमांकन कर उसे 50 डिसमिल कर दी। मेरे द्वारा अतिक्रमण हटाने का प्रकरण तहसील कार्यालय में लगाया। इसके बाद में केस जीत गया और तहसीलदार ने मुझे 50 डिसमिल जमीन कब्जा दिलाने के निर्देश पटवारी को दिये। 

पैसे नहीं देने पर अटकाया पटवारी ने काम…
पटवारी निर्भयसिंह तोमर ने 8 हजार रुपये की मांग की जो मेरे द्वारा दे दिये गये। इसके बाद उसने मुझे सिर्फ 25 डिसमिल भूमि ही दी। जब मैंने पटवारी के सामने इसका विरोध किया तो पटवारी ने धमकी देकर कहां कि इतनी मिली वहीं बहुत हैं। किसान को धमकी देकर पटवारी ने कहां कि 181 पर भले 100 बार शिकायत कर दो। किसान ने यह भी बताया कि पटवारी की और पैसे लेने की मंशा थी।
किसान ने लगाई कलेक्टर से न्याय की गुहार…
मंगलवार को जनसुनवाई में भ्रष्ट पटवारी निभर्यसिंह के खिलाफ दो अलग – अलग शिकायतें पहुंची। पहली शिकायत में पटवारी ने किसान से 8 हजार रुपये लिये और दूसरी शिकायत में पटवारी द्वारा सरकारी जमीन बेच दी है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.