कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहा जिला अस्पताल मे पदस्थ लापरवाह डॉ. मीनाक्षी पटेल को कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे की एक दिन पूर्व सिराली थाना क्षेत्र मे एक 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले मे जिला अस्पताल की डॉ. मीनाक्षी पटेल द्वारा मेडिकल करने से मना कर दिया था और पुलिस से साथ भी दुर्व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत सिराली थाना प्रभारी संदीप यादव द्वारा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और एस पी अभिनव चौकसे से लिखत रूप मे की थी। कलेक्टर के प्रतिवेदन पर कमिश्नर केजी तिवारी ने डॉ. मीनाक्षी पटेल को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे कई बार पैसे लेकर ऑपरेशन करने के आरोप भी लगे है।







