Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 24°C
क्राइम जाँच न्याय भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश समस्या हरदा

भ्रष्ट पटवारी निर्भय सिंह तोमर ने फर्जी तरीके से बेच दी 10 एकड़ शासकीय भूमि।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
राजस्व विभाग मे भ्रष्टाचार इस कदर बड़ गया है की अब पटवारी सीमांकन तो छोडो, सरकारी जमीन भी बेचने मे पीछे नहीं हट रहे है। ऐसा ही एक मामला हरदा जिले के ग्राम दीपगांव कला से सामने आया है जहा पटवारी निर्भय सिंह तोमर ने शासकीय भूमि खसरा नंबर 15/14 और 15/16 अलग अलग समय मे दो लोगो को बेच दी। जिसका नामांतरण भी खुद ही कर दिया गया। जिसकी शिकायत एक व्यक्ति द्वारा कलेक्टर से की गई है। शिकायतकर्ता इमरान खान ने बताया की शासन ने वर्ष 2001-02 मे चम्पालाल मोरे को खसरा नंबर 15/16 की 4 एकड़ 94 डिसमिल एवं रामाधार मोरे को खसरा नंबर 15/14 की 4 एकड़ 94 डिसमिल कुल 10 एकड़ भूमि अपनी आजीविका चलाने के लिए दी गई थी जो अस्तांतरित भूमि है। उक्त भूमि को हरिओम मीणा ने अपनी पत्नी सोनम और माँ मंगिबाई के नाम से खरीदने के लिए कलेक्टर के पास आवेदन किया था लेकिन कलेक्टर ने जाँच करवा कर आवेदन यह बोलकर ख़ारिज कर दिया की यह भूमि अस्तांतरित है। लेकिन ग्राम दीपगांव कला के पटवारी निर्भय सिंह तोमर द्वारा फर्जीबाड़ा करके रजिस्टर्ड विक्रय पत्र सोनम मीणा पति हरिओम मीणा एवं हरिओम की माँ मंगीबाई के नाम 9 जुलाई 2021 को नामांतरण करके रजिस्ट्री कर दी। जब इसकी शिकायत फिर से कलेक्टर के पास पहुंची तो हरिओम मीणा और पटवारी निर्भय सिंह दोनों ने मिलकर ग्राम दीपगांवकलां निवासी धीरज और रोहित को 28 मई 2025 को जमीन बेच दी।

इस मामले मे जब पटवारी निर्भय सिंह तोमर से बात की तो उन्होंने बोला की मुझे कोई जानकारी नहीं है तहसील कार्यालय मे पता करो। इधर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का कहना है की आपने मामला मेरे संज्ञान मे लाया है मैं शिकायत की जाँच करवा लेता हु यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्यवाई की जाएगी।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.