Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
क्राइम जाँच न्याय मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – 6 वर्षीय मासूम के साथ हुआ दुष्कर्म, डॉ. मीनाक्षी पटेल ने मेडिकल करने से किया मना। थाना प्रभारी ने एसपी, कलेक्टर से की लिखित शिकायत।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहा सिराली थाना क्षेत्र मे एक 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ उसी के गांव के रहने वाले एक आदतन अपराधी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया की सिराली थाना क्षेत्र मे एक 6-7 वर्ष की बालिका के साथ उसी के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी आपराधिक प्रवत्ती का है जो छह माह के लिए जिला बदर किया हुआ है और एक दिन पूर्व ही गांव आया था। इधर पीड़िता के मेडिकल के लिए पुलिस को 5 घंटे तक भटकना पड़ा। जिला अस्पताल मे पदस्थ महिला डॉ. मीनाक्षी पटेल द्वारा मेडिकल करने से साफ मना कर दिया। सिराली थाना प्रभारी द्वारा डॉ. मीनाक्षी पटेल की शिकायत एसपी अभिनव चौकसे व कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से लिखित रूप से की है। आपको बता दे की जिला अस्पताल मे डॉ. मीनाक्षी पटेल पर पैसे लेकर ऑपरेशन करने के कई बार आरोप लग चूके है लेकिन आजतक उनके ऊपर कोई कार्यवाई नहीं हुई। हर बार मामला कागजो मे ही सिमट कर रह जाता है। इस मामले मे कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा की शिकायत मिली है उसकी विधिवत जाँच की जा रही है यदि डॉ. दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.